औरैया। जनपद में नवागंतुक जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने मंगलवार को कोषागार स्थित डबल लाकर रूम में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार की व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की विस्तार से जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यभार संभालने के बाद डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments