BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : फ़फूंद स्टेशन पर भी रुकेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, यात्रियों को राहत



फफूंद/औरैया। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 02417/02418 सूबेदारगंज–दादरी–सूबेदारगंज विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा, जिसका ठहराव फफूंद स्टेशन पर भी रहेगा।
इस विशेष ट्रेन का संचालन सूबेदारगंज से 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा दादरी से 23 अप्रैल से 1 मई तक प्रतिदिन किया जाएगा। ट्रेन कुल 9-9 फेरे लगाएगी।
समय सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 02417 (सूबेदारगंज से दादरी) फफूंद स्टेशन (कोड: PHD) पर रात्रि 00:03 से 00:05 बजे तक रुकेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 02418 (दादरी से सूबेदारगंज) फफूंद स्टेशन पर 11:25 से 11:27 बजे ठहराव करेगी।
यह ट्रेन सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से चलकर कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ होते हुए दादरी तक जाएगी।
रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से फफूंद व आसपास के यात्रियों को गर्मियों में अतिरिक्त ट्रेन सुविधा का लाभ मिलेगा और सफर अधिक सुगम होगा।

Post a Comment

0 Comments

close