BREAKING

10/recent/ticker-posts

रुरुगंज में आलू के दाम न मिलने से परेशान युवक ने की आत्महत्या

 रुरुगंज, औरैया, संवाददाता।

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के चपोरा गांव के पास पुराह नदी किनारे एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी 26 वर्षीय संदीप दोहरे पुत्र धीरेंद्र दोहरे के रूप में हुई है।



ग्रामीणों के अनुसार संदीप ने इस बार करीब 15 बीघा में आलू की खेती की थी। फसल अच्छी होने के बावजूद बाजार में उचित मूल्य न मिलने से उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा। लगातार बढ़ते कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

बताया गया कि घटना वाले दिन संदीप घर से निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। तलाश करने पर उसका शव पुराह नदी के किनारे पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

close