BREAKING

10/recent/ticker-posts

सुदामा चरित सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

          




         विकास गुप्ता/संदीप कुमार | अछल्दा (औरैया)

■ब्रह्मदेव मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का छठवां दिन, साध्वी रचना जी ने सुनाई मार्मिक कथा

विकास खण्ड क्षेत्र के पुरवा सती स्थित ब्रह्मदेव मंदिर पर चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचिका साध्वी रचना जी ने सुदामा चरित का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता सच्चे प्रेम, त्याग और समर्पण की मिसाल है। सुदामा की दरिद्रता और भगवान के प्रति अटूट विश्वास का वर्णन करते हुए साध्वी जी ने कहा कि सच्ची भक्ति और निष्कपट प्रेम से भगवान स्वयं भक्तों के कष्ट दूर करते हैं। कथा के दौरान कई प्रसंगों पर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।

इस दौरान परीक्षित टीकाराम राजपूत सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था कराई। कथा स्थल पर भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन रहे।

अंत में आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments

close