BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : नोएडा सड़क हादसे में अछल्दा के युवक की मौत, गांव में शोक की लहर



अछल्दा। थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव निवासी 28 वर्षीय नीरज पुत्र जयप्रकाश की नोएडा में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया गया कि नीरज नौकरी के सिलसिले में नोएडा में रहकर काम करता था। सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को जैसे ही उसका शव पैतृक गांव रूपपुरा पहुंचा, परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उसके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

ग्रामीणों के अनुसार नीरज परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।


Post a Comment

0 Comments

close