BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा नगर पंचायत को विकास की नई पहचान देने वाले पूर्व चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता का आकस्मिक निधन




कस्बे में शोक की लहर, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अछल्दा, औरैया। अछल्दा कस्बे के हरीगंज बाजार निवासी एवं नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे अछल्दा के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
पूर्व चेयरमैन के रूप में शैलेन्द्र गुप्ता ने अपने कार्यकाल में नगर पंचायत के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कराए। सड़क, नाली, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार में उनके योगदान को आज भी लोग याद करते हैं। उनके सरल, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के कारण वे सभी वर्गों में लोकप्रिय थे।
उनके निधन पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया और परिजनों को ढांढस बंधाया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों तथा नगरवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
औरैया समाचार परिवार दिवंगत शैलेन्द्र गुप्ता को विनम्र एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments

close