सेठ पुती लाल इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र शिवम का यूपी पुलिस एसआई पद पर चयन, परिजनों व शुभचिंतकों ने दी बधाई
औरैया जनपद के अछल्दा कस्बे के रहने वाले शिवम पुत्र श्री चेतराम का उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (एसआई) पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिवम ने अपनी इंटरमीडिएट की शिक्षा सेठ पुती लाल इंटर कॉलेज, अछल्दा से प्राप्त की थी।
बताया गया कि शिवम का पालन-पोषण बचपन से उनके नाना सत्य नारायण और नानी राजेश्वरी देवी ने अछल्दा ब्लॉक के पास अपने घर पर रहकर किया। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र के लोगों में गर्व का माहौल है।
शिवम के चयन की सूचना मिलते ही मामा सुनील राव बौद्ध, लखन सिंह, शिशुपाल सिंह, नीलू, डॉ. कमलेश, ब्रजेश प्रधान, प्रदीप, अरविंद यादव अनीश देव अनुभाग अधिकारी, रामबाबू
व विद्यालय के प्रबंधक सहित अन्य शुभचिंतक उनके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी ने शिवम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
0 Comments