BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा के डॉ. रमन सेंगर को मिलेगा 'हिन्द गौरव अवार्ड


'

अछल्दा के डॉ. रमन सेंगर को मिलेगा 'हिन्द गौरव अवार्ड'
अछल्दा, औरैया। जनपद औरैया के अछल्दा कस्बे के लिए गर्व की बात है कि हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. रमन सेंगर को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'हिन्द गौरव अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान 19–20 जुलाई 2026 को शारदा ज्योतिष धाम अनुसंधान द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु एवं आयुर्वेद सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन होटल पार्क पैलेस, इंदौर रोड, उज्जैन में होगा, जिसमें देशभर से ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ, आयुर्वेद एवं विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान भाग लेंगे।
डॉ. रमन सेंगर को हस्तरेखा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, समर्पित सेवाओं एवं समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्यों के लिए 'हिन्द गौरव अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संगीता शर्मा, डिम्पल शर्मा तथा राकेश पांडे द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. सेंगर के इस सम्मान की खबर से अछल्दा एवं पूरे औरैया जनपद में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए इसे अछल्दा और औरैया जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।।

Post a Comment

0 Comments

close