अछल्दा, औरैया। शनिवार को थाना अछल्दा में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम और एसपी ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों का राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच करें तथा निर्धारित समय सीमा में उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
0 Comments