BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya News: बेटी की शादी का सामान समेत घर का सामान जलकर राख



औरैया। भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के नगला पाठक गांव में बुधवार रात एक घर में अचानक आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से बेटी की शादी के लिए पहले से खरीदकर रखा गया सामान भी नष्ट हो गया। घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
नगला पाठक निवासी छोटे लाल पुत्र मैकू लाल के घर में रात के समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।
छोटे लाल की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी के लिए आवश्यक सामान पहले से ही खरीदकर रखा गया था। आग में फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, कूलर, कुर्सी सेट, पंखा, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की किताबें समेत अन्य घरेलू सामान जल गया। परिवार के अनुसार आग से काफी आर्थिक क्षति हुई है।
घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आग से हुए नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

close