सामने आई है। अहमदाबाद से चार दिन पहले घर लौटे 20
वर्षीय राजा सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या
कर ली।
राजा सिंह, शिवनाथ का सबसे छोटा बेटा था। वह अपने
भाइयों के साथ अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता
था। शुक्रवार को वह अपने पिता के पास घर आया था।
मंगलवार की दोपहर को पिता के खेत जाने के बाद, राजा
फफूंद कस्बे में कुछ काम से गया। घर लौटने के बाद उसने
कमरे में छत के कुंडे में गमछा बांधकर फांसी लगा ली।
खेत से लौटे पिता को जब बेटे का शव मिला तो घर में
कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग
इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची
पुलिस ने जांच-पड़ताल की और पंचनामा भरकर शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार में चार भाई और दो बहनें हैं। श्यामू, जयकरण और
राजकुमार उसके बड़े भाई हैं, जबकि शुभी और सोनी बहनें
हैं। परिवार में सभी की शादी हो चुकी थी, केवल राजा की
शादी बाकी थी।
0 Comments