BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा में गुरुपूर्णिमा पर 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन, गर्भोत्सव संस्कार व वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न




अछल्दा, औरैया। गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को अछल्दा के नहर बाजार स्थित श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर परिसर में 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन बिधूना शाखा से आई महिला टोली के सान्निध्य में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में माताओं, बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महायज्ञ के दौरान महिला टोली द्वारा श्री गोपी जी (फोटो स्टूडियो) की पत्नी का गर्भोत्सव संस्कार भी वैदिक विधि-विधान से कराया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भावी संतान के स्वस्थ, संस्कारित एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
इसके साथ ही गुरुपूर्णिमा के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को पौधों को 'तरूपुत्र' मानकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दिलाया गया। आयोजन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।
धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस आयोजन में श्रद्धा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments

close