फफूँद। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड उपखंड अछल्दा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आगामी त्योहारों में ट्रिपिंग की समस्या को कम करने हेतु 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र केशमपुर पर प्रोटेक्शन कार्य एवं 33 केवी लाइन पर इंसुलेटर बदलने का कार्य प्रस्तावित है।
उक्त कार्य के लिए दिनांक 20 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक समस्त 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उपखंड अधिकारी संजीव कुमार निरंजन ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें।
0 Comments