औरैया। जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के बम्होरी के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक जेसीवी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने सड़क किनारे भीड़ जमा होने से स्थिति को नियंत्रित किया और घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने अपने लाडले की अचानक हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। पुलिस मामले की सभी बिंदुओं की छानबीन कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है।
0 Comments