अछल्दा (औरैया)। द लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल के दो प्रतिभाशाली छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और नगर का नाम रोशन किया है।
फिजिक्स वाला संस्था द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 8 के छात्र देव पाण्डेय ने 75 अंक और शालिनी राजपूत ने 60 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। दोनों छात्रों को उनके प्रदर्शन के लिए 2 नवंबर को कानपुर में सम्मानित किया गया।
संस्था की ओर से दोनों छात्रों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम मानी जा रही है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल विद्यालय बल्कि अछल्दा नगर के लिए भी गर्व का विषय है। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
0 Comments