BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा के प्रतिष्ठित व्यापारी विशेश्वर दयाल पोरवाल का निधन, कस्बे में शोक की लहर





अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं हरिगंज बाजार स्थित शौर्य वाटिका गेस्ट हाउस के संचालक विशेश्वर दयाल पोरवाल का गुरुवार तड़के करीब 3 बजे निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं क्षेत्रीय नागरिक उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
विशेश्वर दयाल पोरवाल अपने सरल, मिलनसार एवं सौम्य स्वभाव के कारण अछल्दा क्षेत्र में विशेष सम्मान रखते थे। उनके निधन से व्यापार जगत एवं क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।



Post a Comment

0 Comments

close