PET परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को औरैया में कक्षा 12 तक के स्कूल-कॉलेज बंद
जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, सभी बोर्ड के विद्यालयों में रहेगा अवकाश
औरैया। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के आयोजन के चलते 30 अक्टूबर को जनपद औरैया के प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कार्यालय आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 30 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के मद्देनजर जनपद के सभी बोर्डों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों सहित महाविद्यालयों में 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है।
अधिकारियों ने संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
0 Comments