अछल्दा। क्षेत्र के ग्राम गपकापुर में आयोजित श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान कथावाचक अंकुर शुक्ला जी महाराज ने भगवान श्रीराम के वनगमन से जुड़े प्रसंगों का वर्णन करते हुए केवट संवाद की कथा सुनाई।
अंकुर शुक्ला जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम के प्रति केवट की भक्ति, समर्पण और प्रेम अद्वितीय था। केवट ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा पार कराने से पहले उनके चरण पखारे। कथा के माध्यम से उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति में धन-दौलत नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का महत्व होता है।
केवट संवाद का प्रसंग सुनकर कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो गए और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा के आयोजन में यज्ञकर्ता रामचंद्र पांडे जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
0 Comments