BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya - दिबियापुर की तान्या गुप्ता का केन्द्रीय सिविल सेवा में हुआ चयन, बनेंगी अधिकारी, लोगो ने दी बधाई


अछल्दा -दिबियापुर की तान्या गुप्ता का केंद्रीय सिविल सेवा में चयन हो गया है लगातार मेहनत के बाद उनकी सफलता रंग लाई है सिविल सेवा में चयन होने के बाद परिवारीजनो में खुशी का ठिकाना नही है लोग उन्हें फोन से बधाई दे रहे है
केंद्रीय  संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सितंबर, 2024 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2024 के लिखित भाग और जनवरी-अप्रैल, 2025 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर दिबियापुर के इंद्रानगर निवासी स्व0 कृष्ण गोपाल गुप्ता की पुत्री तान्या गुप्ता का चयन हो गया है तान्या को केंद्रीय सिविल सेवा में 720 रेंक हासिल हुई है जिसके बाद उसके घर मे खुसी का ठिकाना नही है लोग फोन करके तान्या को बधाई दे रहे है वही तान्या लगातार सात साल से सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी जिसके बाद चार बार असफलता के बाद पांचवी बार मे उसे यह सफलता हासिल हुई है वही ढाई वर्ष की उम्र में ही तान्या के पिता का विमारी के चलते निधन हो गया था जिसके बाद से तान्या ने मेहनत करके यह सफलता हासिल की वही तान्या के मामा संजय पोरवाल ने उनके चयन पर खुशी जताई है।

Post a Comment

0 Comments

close