संवाददाता, अछल्दा। गांव लिधौरा में महामाया उत्सव गार्डन में सोमबार को भगवान बौद्ध की कथा प्रारंभ होने से पूर्व गांव के सभी लोगों ने शोभायात्रा निकाली। उसमें बच्चे और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा का गांव में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान बुद्ध की विभिन्न प्रकार की झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: कथा स्थल पर जाकर समाप्त हुई। इसको सफल बनाने में हरीश चंद्र शाक्य, प्रदीप कुमार शाक्य, रामकुमार, सत्यदेव शाक्य, महेंद्र पाल सिंह, प्रशांत कुमार,
राहुल शाक्य, सुशील शाक्य, सुरेश शाक्य,सौरभ शाक्य, रवि, आदि का विशेष सहयोग रहा।
0 Comments