अछल्दा (औरैया)। आर. आर. सेंटमेरी पब्लिक स्कूल, नगरिया रोड अछल्दा में दीपावली के अवसर पर बच्चों द्वारा सजीव झांकी का सुंदर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीराम और माता सीता का अभिनय कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। श्रद्धा यादव ने श्रीराम का वेश धारण किया जबकि आराध्या सिंह सीता बनीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में केरल से आए शिक्षक सनिल जॉन ने दीपावली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम के चौदह वर्ष के वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटने की खुशी में दीपावली का पर्व मनाया जाता है।
इस अवसर पर अतुल यादव, रजनीश यादव,। रामनरेश पाल, मुनेश यादव, रिंकू यादव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ — पलक, कनक, पिशी, सिद्धि, अवी, अभिन्नन्दन, प्रिया, पीयूष, संस्कार, नव्या आदि उपस्थित रहे।
0 Comments