अछल्दा। रूरूगंज शाला बंबा के पास गुरुवार को एक ट्रैक्टर ने सड़क किनारे लगे बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया और इन्सुलेटर सहित तार नीचे उतर गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
बताया गया कि अछल्दा 33 केवी लाइन का पोल टूट जाने के कारण अछल्दा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोल को ठीक कराने का कार्य शुरू कराया गया।
विभागीय कर्मचारियों के अनुसार पोल और लाइन दुरुस्त होने के बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। वहीं बिजली गुल होने से क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
0 Comments