BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा में रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, पंडित अंकुर शुक्ला ने सुनाई श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह कथा




*संवाददाता : औरैया समाचार | अछल्दा, औरैया*  

कस्बे में आदर्श इंटर कॉलेज के पास चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिवस रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित अंकुर शुक्ला महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।  

महाराज ने कहा कि रुक्मिणी विवाह प्रसंग सच्ची श्रद्धा, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों की पुकार अवश्य सुनते हैं और उनकी रक्षा करते हैं। पूरे पंडाल में जयकारों की गूंज सुनाई दी।  

इस अवसर पर पूर्व विधायक लाखन सिंह राजपूत एवं पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल पत्नी संगीता के साथ पहुंचे। उन्होंने कथा व्यास को पगड़ी एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मृदुल कौशल ने श्रद्धालुओं को ठंडी लस्सी पिलाई।  

आयोजक मिथलेश पोरवाल व परिवार ने व्यवस्थाएं संभालीं। रामचंद्र, अशोक, संजीव, अवनीश, पंकज, विशाल पोरवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा समापन पर श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

Post a Comment

0 Comments

close