संवाददाता : औरैया समाचार | अछल्दा
विकासखंड अछल्दा के ग्राम रजपुरा (पोस्ट बघईपुर) में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर (डीपी) खराब पड़ा होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदूपुर फीडर से जुड़े गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को शिकायत देने के बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से पेयजल की समस्या भी गहरा गई है, वहीं बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीण अमर सिंह, सिद्धार्थ सिंह, कर्मवीर, अजय कुमार, सत्यदेव शाक्य, सुरेन्द्र सिंह, भारत सिंह, चंद्रपाल सिंह, सर्वेश कुमार, संतोष कुमार, विनोद कुमार, सुखवीर यादव, रविन्द्र, राकेश, राहुल, रजपाल सिंह, मिथलेश कुमार, नरेश कुमार, महादेव सिंह और रंजीत सिंह समेत अन्य लोगों ने विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
0 Comments