BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा स्टेशन पर इंजन में फंसा मिला मोर, वन विभाग को सौंपा




अछल्दा (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर गुरुवार शाम विक्रमशिला एक्सप्रेस के इंजन में राष्ट्रीय पक्षी मोर फंसा मिला। ट्रेन को अछल्दा स्टेशन पर रोककर रेलकर्मियों ने मोर को इंजन से बाहर निकाला। बाद में वन विभाग की टीम को सूचना देकर मोर को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार, साम्हो स्टेशन से अछल्दा स्टेशन को विक्रमशिला एक्सप्रेस के इंजन में मोर फंसे होने की सूचना दी गई थी। सूचना के बाद गुरुवार शाम करीब 5:15 बजे ट्रेन संख्या 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस को अछल्दा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रोका गया।
रेल कर्मचारियों ने इंजन की जांच की तो उसमें मोर फंसा मिला। काफी प्रयास के बाद मोर को बाहर निकाला गया। इसके बाद रेलवे की ओर से वन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी जगवीर सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और मोर को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग ने मोर के शव को आगे की कार्रवाई के लिए सुरक्षित रख लिया है।

Post a Comment

0 Comments

close