अछल्दा नगर पंचायत में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण दुबे ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद अध्यक्ष अरुण दुबे ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय गीत गाया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी और समाज के उत्थान में अमूल्य योगदान दिया है।
प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी जयंती मनाई जाती है। इस बार महात्मा गांधी की 156वीं जयंती थी। उपस्थित लोगों ने गांधी जी के विचारों और सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
अछल्दा विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी संस्थानों में भी गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में अमित यादव, पंकज श्रीवास्तव, राहुल यादव, सुमित, विजय कुमार, मुनेश यादव, जय नारायण शाक्य सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
0 Comments