BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा खंड में स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन



खबर:
अछल्दा। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अछल्दा खंड के छछूंद मंडल में पथ संचलन एवं विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सह जिला कार्यवाह श्यामू जी ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि पंच परिवर्तन—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाना और नागरिक कर्तव्यों का पालन—हर स्वयंसेवक को अपने घर से प्रारंभ कर समाज तक ले जाना चाहिए।

कार्यक्रम में खंड संघचालक राजीव जी, सह खंड संघचालक राजेश जी, जिला बौद्धिक प्रमुख हरिओम जी, जिला सह शारीरिक प्रमुख राम जी, खंड कार्यवाह योगेश जी, खंड शारीरिक प्रमुख अभिषेक जी, खंड व्यवस्था प्रमुख गिरिराज जी, खंड संपर्क प्रमुख स्वदेश जी, खंड सेवा प्रमुख जयसिंह जी, खंड सामाजिक समरसता प्रमुख राजेश जी, मंडल प्रमुख अतुल जी, शाखा कार्यवाह गोपाल जी सहित अनेक स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और संगठन की भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments

close