BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा में 31 दिसम्बर की श्री राम शोभायात्रा को लेकर तैयारी तेज



अछल्दा। आगामी 31 दिसम्बर को नगर में निकलने वाली भव्य श्री राम शोभायात्रा की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। हनुमान मंदिर सेवा समिति की निगरानी में रविवार देर रात तक होर्डिंग लगाने का कार्य संपन्न हुआ। समिति के सदस्यों ने रात करीब 3 बजे तक नगर के प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर शोभायात्रा से संबंधित होर्डिंग लगाए।

होर्डिंग लगाने के इस अभियान में मुकेश गुप्ता, नीरज पोरवाल, आर्यन गुप्ता, अनिल कश्यप और रोहित पाण्डेय की प्रमुख भूमिका रही। सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने नगर के पुराने अछल्दा क्षेत्र सहित नेविलगंज, मंडी, बाहरपुरा, नहर बाजार, हरीगंज, बोडेपुर तथा पूरे पुराने अछल्दा में सैकड़ों की संख्या में होर्डिंग स्थापित किए।

समिति सदस्यों का कहना है कि इस वर्ष होने वाली श्री राम शोभायात्रा ऐतिहासिक और भव्य रूप में आयोजित की जाएगी। मार्ग-सज्जा, ध्वनि-प्रसार, सुरक्षा एवं झांकियों की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों में भी शोभायात्रा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

close