अछल्दा। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को शासन द्वारा मनोनीत तीन सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। बिधूना एसडीएम निखिल राजपूत, अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने नवमनोनीत सभासद गौरव श्रीवास्तव, ओमकार कठेरिया एवं संजय पोरवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में नगर पंचायत कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। अधिकारियों ने नवमनोनीत सभासदों से नगर हित में जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।
नवमनोनीत सभासदों ने नगर की स्वच्छता, पेयजल, सड़क व प्रकाश व्यवस्था सहित जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने कहा कि नए सभासदों के शामिल होने से बोर्ड को मजबूती मिलेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। शपथ ग्रहण के बाद सभी नवमनोनीत सभासदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
0 Comments