BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : होली पर अछल्दा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा कड़ी, आरपीएफ ने किया सघन निरीक्षण




अछल्दा। होली पर्व के मद्देनजर अछल्दा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के प्रभारी नंद किशोर यादव ने स्टेशन परिसर का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आरपीएफ प्रभारी ने यात्रियों को सख्त हिदायत दी कि ट्रेन के खड़े रहने के दौरान कोई भी व्यक्ति ट्रेन के नीचे से न निकले। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही से गंभीर हादसे हो सकते हैं। त्योहार के समय यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सभी से विशेष सतर्कता बरतने और रेलवे नियमों का पालन करने की अपील की गई।
स्टेशन के समीप होलिका दहन न हो, इसे लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आरपीएफ टीम ने स्टेशन परिसर व आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
इस दौरान आरपीएफ के जवान राकेश कुमार, कमलेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार, हरेन्द्र कुमार और शैलेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

close