BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा विद्युत उपकेंद्र पर मशीनों की सुरक्षा हेतु मेंटिनेंस कार्य किया गया



अछल्दा। अछल्दा विद्युत विभाग द्वारा बुधवार 29-4-2026 को विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित मशीनों की सुरक्षा एवं बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेंटिनेंस कार्य किया गया। कार्य के दौरान अछल्दा के अवर अभियंता धीरेन्द्र प्रताप सिंह अपनी मौजूदगी में व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
मेंटिनेंस कार्य में विभागीय टीम के सदस्य प्रवीण, मेध सिंह, राजकुमार उर्फ राजा भैया, शिवम शाक्य, अखिलेश उर्फ तोता सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार उपकेंद्र की मशीनों के रखरखाव से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

Post a Comment

0 Comments

close