BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : औरैया में उप जिलाधिकारियों के तबादले, डीएम ने जारी किए आदेश



औरैया। जनहित एवं शासकीय कार्यहित में जिलाधिकारी औरैया द्वारा जनपद के दो उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय से आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से नई तैनाती लागू कर दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, उप जिलाधिकारी अजीतमल श्री निखिल राजपूत को अब उप जिलाधिकारी बिधूना बनाया गया है। वहीं उप जिलाधिकारी बिधूना सुश्री गरिमा सिंहिका को उप जिलाधिकारी अजीतमल के पद पर तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है। प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को लेकर चर्चा बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

close